परसौनी थाना क्षेत्र के अंडहरा गांव में दहेज की खातिर महिला और उसके बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल महिला के ससुराल वालों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदस्य अस्पताल भेज दिया गया है।