जिले के डुमरी में अलाव के चपेट में आने से एक अधेड़ गुरूवार की सुबह आठ बजे झुलस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कड़ाके के ठंड को लेकर वह अलाव ताप रहा था। इसी दौरान किसी तरह से वह अलाव के चपेट में आ गया और उसके कपड़े में आग पकड़ लिया। जबतक आसपास के लोग देखते तबतक वह पुरी तरह से झुलस चुका था। आनन फानन में उसे परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल लाया लेकिन