राजातालाब: वाराणसी के ठठरा गांव में एक परिवार पर रॉड और लाठी से हमला, मुकदमा दर्ज
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के ठठरा गांव में एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। महेन्द्र कुमार बिन्द ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे गांव के शंकर और द्वारिका ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। जब परिवार ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने लोहे का रॉड और लाठी से हमला कर दिया।