नानपारा: नानपारा में तेजाब से घायल सांड का 1962 हेल्पलाइन की टीम ने पहुंचकर सफल उपचार किया
नानपारा क्षेत्र के ग्राम सभा परमपुर में शनिवार को एक सांड तेजाब से घायल हो गया। ग्रामीण अमन दुबे की सूचना पर पशुपालन हेल्पलाइन नंबर 1962 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसका सफल उपचार किया।अमन दुबे ने पशुपालन हेल्पलाइन नंबर 1962 पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की 1962 टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई।