हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र के बुकरू रेलवे कोयला साइडिंग के पास सोमवार को हाईवा और ट्रक के बीच हुई टक्कर में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान लातेहार सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीही मुरुप गांव निवासी माही मियां के पुत्र अयूब अंसारी के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।