रामपुर: पनबडिया गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की हुई मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मोर्चरी
Rampur, Rampur | Jul 14, 2025 पनबड़िया के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक मजदूर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। घटना सोमवार की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है। मृतक के भाई ने घटना की जानकारी देते हुए जिला अस्पताल की मोर्चरी में बताया कि मृतक युवक किटप्लाई में काम करने जा रहा था कि अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उनकी मौत हो गई है।