बासोदा: फाइनेंस ऑफिस की आड़ में लोन के नाम पर धोखाधड़ी, युवती पर लगा आरोप
गंजबासौदा में फाइनेंस ऑफिस की आड़ में लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे कई पीड़ितों ने थाने पहुंचकर युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि युवती ने लोन दिलाने का झांसा देकर दातार सिंह रघुवंशी से 7,000 रुपये, गजेंद्र सिंह दांगी से 22,000 रुपये, हल्के से 18,000 रुपये, बलवंत सिंह से 12,000 रुपये और छतर सिंह कुशवाहा