शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज क्रीड़ा मैदान खिरनीबाग में चल रहे यू.पी. ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 में सोमवार को महिलाओं द्वारा ‘डांडिया नाइट’ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व बीएसए दिव्या गुप्ता सहित अनेक महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।