खुरई: कृषि उपज मंडी खुरई में दो किसानों से अनाज तौल में फर्जीवाड़े का आरोप, नायब तहसीलदार ने पहुंचकर की जांच
Khurai, Sagar | May 9, 2025 शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे खुरई कृषि उपज मंडी में दो किसानों से अनाज तौल में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इलेक्ट्रानिक कांटे से तौल में 55 की जगह 60 किलो तौला जा रहा था सोयाबीन, किसान ने की शिकायत पर नायब तहसील जांच के लिए पहुंचे, तौल की गई बोरियो और कांटे को किया जब्त। किसान संघ के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर मामले में कार्यवाही की मांग की।