भरगामा प्रखंड के जयनगर पंचायत में जीविका समूह के लोन की राशि में कथित धोखाधड़ी को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि समूह के पदाधिकारियों ने धोखे से हस्ताक्षर लेकर बैंक से लोन की राशि निकाल ली और अन्य सदस्यों को उसका लाभ नहीं दिया।