जगाधरी: वीना नगर में चोरों ने घर में घुसकर चुराए 4 विद्युत मोटर व अन्य सामान, मामला दर्ज
वीना नगर कैंप के रहने वाले रविंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके घर से रात के समय बिजली की चार मोटरों के साथ लोहे का सामान भी चोर चुरा कर अपने साथ ले गए हैं। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत संबंधित थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज का कार्रवाई को शुरू किया है।