नर्बदिया गांव में दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया. उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. उसका आरोप है कि दूसरे बाइक सवार ने जानबूझकर उसे टक्कर मारी क्योंकि वह उसमें पैसे मांगता है. उधारी के रुपए के तकाजे से नाराज होकर उसने टक्कर मारी. 45 वर्षीय बाइक सवार हीरालाल जाट को गांव में ही किशन लाल जाट में अपनी बाइक से टक्कर मार दी.