गोंडा: अरगा' ब्रांड की बड़ी उपलब्धि: गोंडा की SHG दीदियों ने अमेज़न पर पहला ऑर्डर किया डिस्पैच, DM ने की सराहना
Gonda, Gonda | Feb 6, 2025 गुरुवार सुबह 11 बजे आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए गोंडा जिले की स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) दीदियों ने आज 'अरगा' ब्रांड के तहत अपना पहला अमेजन ऑर्डर सफलतापूर्वक डिस्पैच कर दिया। यह उपलब्धि न केवल इन महिलाओं की मेहनत और लगन का प्रमाण है, बल्कि 'अरगा' ब्रांड को एक नई पहचान भी दिला रही है।