बांदा: गुलाबी गैंग ने एसपी ऑफिस पहुंचकर दिया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की
Banda, Banda | Nov 10, 2025 बांदा के SP ऑफिस में सोमवार को गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल अपने संगठन की कई महिलाओं के साथ पहुंचीं। जहां पर इन्होंने महिला उत्पीड़न से संबंधित कई मामलों में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन लेकर पहुंची संपत पाल ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की हत्या हुई थी व अन्य 2 और घटनाएं हुई थी