बांदा: पीलीकोठी इलाके में एक युवक का नाले में शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी
Banda, Banda | Nov 10, 2025 बांदा शहर की पीली कोठी इलाके में सोमवार को एक युवक का नाले में शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। और इसकी पहचान की तो पता चला कि युवक का नाम शकील है जो शहर के हुसैनगंज इलाके का रहने वाला है। और पीली कोठी इलाके में एक बिल्डिंग की दुकान में मिस्त्री था।