सारवां थाना क्षेत्र के बैजूकुरा पंचायत अंतर्गत रायबांध गांव निवासी युवक चुना प्रसाद यादव की संदेहास्यद स्थिति में मौत हो गई। पत्नी ने थाने में आवेदन देकर ससुराल पक्ष के अपने ससुर भैसुर सहित चार पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस आगे के जांच में जुटी है।