बख्तियारपुर: घनसूरपुर में SH 106 पर ऑटो की टक्कर से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
फतुहा-बख्तियारपुर स्टेट हाईवे-106 पर गुरुवार शाम लगभग 6 बजे सालिमपुर थाना क्षेत्र के घनसूरपुर बिंद टोली के पास एक अनियंत्रित सीएनजी ऑटो की ठोकर से 8 वर्षीय किशोरी की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर हंगामा किया। घटना की सूचना पर सालिमपुर थाना और डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंची।