शहर के बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज के समीप एक छोटी बच्ची भटक गई थी। भटकी बच्ची को जोर जोर से रोते देख डायल 112 पुलिस ने बच्ची को नगर थाना लाए। पहले तो बच्ची कुछ भी नहीं बता रही थी, थोड़ी देर बाद बच्ची ने अपने पिता का मोबाइल नंबर पुलिस को बताया। तब जाकर पुलिस बच्ची को आजाद नगर स्थित प्रिंस लॉज के समीप बच्ची के पिता विरासत हुसैन को फोन कर जानकारी दी। तब जाकर बच्च