पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास पर राजद नेता मुन्ना शुक्ला ने कहा, इस बार आएगा अनइमेजिन रिजल्ट
राजद नेता मुन्ना शुक्ला शनिवार को राबड़ी आवास पहुंचे। जहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में अनइमेजिन रिजल्ट आएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोगों की वजह से ही एनडीए के खाते में 39 सीट आई थी और अगर हम लोग ही इंडिया गठबंधन में आ जाते हैं तो 40 सीट यहां भी आ जाएगी।