पटना ग्रामीण: राष्ट्रपति भवन के समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली से पटना लौटे सीएम नीतीश, मीडिया से नहीं की बात
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शामिल होने के बाद सीएम नीतीश कुमार देर शाम दिल्ली से पटना लौट गए। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से कोई बात नहीं की। दरअसल, शनिवार को राष्ट्रपति भवन में देश के पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है, इस दौरान नीतीश कुमार वहां मौजूद थे।