दमोह तेजगढ़ थाना क्षेत्र के सुहेला गांव निवासी ब्रजेश रायकवार ने घर में रखा कीटनाशक पानी समझकर पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने स्टाफ नर्स तहमीना खान पर इलाज में लापरवाही और अभद्रता का आरोप लगाया है। भाई अमोल रायकवार के अनुसार नाक से खून आने पर सही उपचार की बात कहने पर नर्स भड़क गई। परिजनों ने आरोप लगाए।