कांके: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए, दो लोग हिरासत में
Kanke, Ranchi | Oct 31, 2024 रांची रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए, दो व्यक्तियों को लिया हिरासत में रांची रेलवे स्टेशन से गुरुवार शाम करीब चार बजे आरपीएफ ने राउंड और चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। इस दौरान आरपीएफ ने दो व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया। बता दें कि आरपीएफ दीपावली के दौरान ट्रेन से पटाखे ले जाने वालों पर विशेष ध्यान रख रही है।