अमरोहा: अमरोहा अतरासी रोड पर बीड़ी की चिंगारी से लगी भयंकर आग, केले के पेड़ जलकर हुए राख
Amroha, Amroha | Apr 29, 2025 आज मंगलवार की दोपहर करीब 3:00 बजे अमरोहा अतरासी रोड पर सड़क किनारे खड़े केले के पेड़ों में बीड़ी की चिंगारी से भयंकर आग लग गई। आसपास के लोगों ने बताया कि किसी राजी ने बीड़ी फेंकी थी जिससे वहां पड़े कबाड़ में आग लग गई और फिर आज धीरे-धीरे विकराल होती गई और इसी दौरान केले के पेड़ों तक पहुंच गई वहां पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया