भानपुरा नगर के बीच स्थित वैध आवासीय ब्रजधाम कॉलोनी में लगे बिजली के दो ट्रांसफार्मर इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। इन ट्रांसफार्मरों के बॉक्स के ढक्कन पिछले कई महीनों से गायब हैं, जिससे सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बिजली विभाग की यह लापरवाही अब आम जनता की जान पर भारी पड़ सकती है।