मथुरा: वृन्दावन में जन्माष्टमी पर ई-रिक्सा चालक समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधार्थ की जल सेवा, सहायता केंद्र, एम्बुलेंस व्यवस्था
वृंदावन में यातायात व्यवस्था को सुदृण करने के साथ समाज सेवा के क्षेत्र मे अग्रणी भूमिका निभा रही ई-रिक्शा चालक समिति द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तों की सुविधार्थ 2 दिवसीय सहायता केंद्र, शीतल पेयजल, आपातकालीन स्थिति के लिए ई-रिक्शा एंबुलेंस व्यवस्था की गई। प्रेम मंदिर तिराहा पर स्थापित सेवा केंद्र पर पदाधिकारियों ने अपने हाथों से भक्तों की सेवा की।