मथुरा: श्री कृष्ण जन्म स्थान पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने की भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना
मथुरा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व पर सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ श्री कृष्ण जन्म स्थान पहुंचे जहां उन्होंने भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की सीएम योगी पूरे भक्ति भाव में नजर आए। 20 मिनट तक भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर आरती उतारी तो मंदिर के सेवायत ने पटका माला पहनाकर स्वागत किया। सीएम ने सभी देशवासी एवं बृजवासियों को शुभकामनाएं दी।