बरेली: आंवला तहसील परिसर में जमीन को लेकर दो महिलाओं में जमकर हुई मारपीट,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
आंवला तहसील परिसर में जमीन को लेकर दो महिलाओं में मारपीट हो गयी। मारपीट को देखकर मौके पर भारी भीड जुट गयी। जिसका लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जाता है थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला ने पति की मौत के बाद दूसरी जगह शादी कर ली। मृत व्यक्ति की जमीन उसके भाई के नाम हो गयी है।