बरेली: परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन उपस्थिति को लागू किए जाने पर शिक्षकों ने,जिला अधिकारी को सोपा ज्ञापन जामकर हुआ हंगामा
परिषदीय स्कूलों में सोमवार से ऑनलाइन उपस्थिति को लागू किया जा रहा है। इसके विरोध में तमाम शिक्षक संगठन एकजुट हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को इस आदेश के विरोध में आक्रोश रैली निकाली है। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। रैली दोपहर तीन बजे नेहरू युवा केंद्र से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पर पहुंची। इसमें संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे।