अररिया: महापर्व छठ का भास्कर महोत्सव 27 अक्टूबर को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जाएगा
Araria, Araria | Oct 26, 2025 कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा ज़िला प्रशासन, अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 27 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को भास्कर महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम अपराह्न 4:00 बजे से नहर छठ घाट, अररिया एवं तिरसुलिया छठ घाट अररिया में आयोजित होगा