कुमारखंड: रामनगर बाजार के हनुमान मंदिर से राम नवमी पर निकली 251 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश शोभा यात्रा
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित रामनगर महेश पंचायत स्थित रामनगर बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर से शुक्रवार को दिन के करीब दस बजे से रामनवमी पर्व के मौके पर स्थानीय ग्रामीण, सैकड़ों श्रद्धालु ने बैंड बाजे के साथ जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारे के घोष के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 251 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।