बागपत: मकान के बाहर कूड़ा डालने के विवाद में महिला की हत्या करने पर पड़ोसी व्यक्ति को अदालत ने कठोर आजीवन कारावास की सुनाई सजा
Baghpat, Bagpat | Mar 30, 2024 विशेष लोक अभियोजक इंद्रपाल सिंह के मुताबिक ग्राम गढ़ी कांगरान की महिला सुमन उर्फ कैलाश चार अगस्त 2019 की सुबह करीब आठ बजे अपने मकान में झाड़ू लगा रही थी। पड़ोसी बिल्लू ने सुमन पर कूड़ा मकान के बाहर करने का आरोप लगाते हुए बल्लम से प्रहार किया था। इससे सुमन की मौत हो गई थी और उनके पति भल्ले सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।