पुखरायां कस्बे के विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रा ट्रस्ट के सेफ्टी मैनेजर इरफान अहमद ने छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमो की जानकारी दी। विधालय के प्रधानाचार्य अभिषेक सचान समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।