श्योपुर: राजाराम रिसोर्ट के बाहर खड़ी सीएनजी कार में लगी आग, शादी में आए मेहमानों ने बुझाई, बड़ा हादसा टला
श्योपुर। शहर के शिवपुरी रोड़ स्थित राजाराम रिसोर्ट के बाहर खड़ी एक सीएनजी कार में रविवार को दोपहर 12 बजे करीब आग लग गई जिसमें कुछ ही देर में मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और शादी मंे आये मेहमानो ने तत्काल पानी डालकर आग पर काबू पा लिया।