गाज़ीपुर: गाजीपुर में वाराणसी मंडल के रेल प्रबंधक आशीष जैन ने यूसुफपुर और गाजीपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने सोमवार को गाजीपुर रूट का व्यापक निरीक्षण किया, जिसका मुख्य उद्देश्य ठंड और कोहरे के मौसम में सुरक्षित व सुगम रेल संचालन तथा यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना था। निरीक्षण स्पेशल से युसूफपुर स्टेशन पहुँचकर उन्होंने स्टेशन की स्वच्छता, केंद्रीय और वीडीयू पैनल, रिले रूम का निरीक्षण किया इसके बाद गाजीपुर स्टेशन पहुंचे।