मोहम्मदी-खीरी के दशमेश नगर, रेहरिया (पिपरिया धानी) स्थित सरदार बाबा सिंह पब्लिक स्कूल के पास हॉट मिक्स प्लांट संचालित। प्लांट का धुआं विद्यालय परिसर में पहुंचकर छोटे बच्चों, शिक्षकों व स्टाफ की सेहत को प्रभावित कर रहा है। विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने आपत्ति जताई, एसडीएम मोहम्मदी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।