थानेसर: कुरुक्षेत्र साइबर सेल ने 4 लाख 26 हजार 100 रुपये के 32 मोबाइल ढूँढे, मालिकों तक पहुँचाए
कुरूक्षेत्र साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर सैल कुरूक्षेत्र के ईन्चार्ज सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटीटी आइडेंटिटी (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल गुमशुदगी की शिकायत के बाद से 4 लाख 26 हजार 100 रुपये की क़ीमत के 32 मोबाइल ढूँढ निकाले हैं और अब मालिक को वापस सौंपे हैं।