रामपुर: थाना गंज क्षेत्र की मंडी समिति के निकट मिली बुज़ुर्ग की लाश, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा
Rampur, Rampur | Sep 10, 2024 मंगलवार सुबह थाना गंज क्षेत्र के मंडी के निकट सड़क किनारे नाले के पास एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया। अभी शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास में लगी है।