नबीनगर: दर्दनाक हादसा: रामपुर में आग से झुलसकर बुजुर्ग महिला की हुई मौत
नवीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 64 वर्षीय कबूतरी देवी की आग से झुलसकर मौत हो गई। वह सरयू पाल की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार रसोई गैस नहीं होने के कारण घर में चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। घटना के समय वह चूल्हे के पास बैठकर अपने पोते के बच्चे को खेला रही थीं, तभी चिंगारी साड़ी पर गिरने से आग लग गई।