पकड़ी दयाल: पुलिस ने फुलवार गांव से संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव बरामद किया, पति, सास और ससुर पर हत्या का आरोप
पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बाराहरख फुलवार में पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में एक महिला के शव को बरामद किया। मृतका फुलवार निवासी बबलू पूरी की 28 वर्षीय पत्नी सुमन देवी थी। मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जबकि घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए थे। वही पुलिस सूचना पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। मृतका सुमन देवी की मां कमली देवी ने बताई।