सिमरी: सिमरी में निर्विरोध चुनी गईं प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख, विधि विधान के साथ पदभार ग्रहण किया, विकास को मिलेगी नई दिशा
Simri, Buxar | Nov 24, 2025 सिमरी प्रखंड में लंबे अरसे के बाद एक बार फिर लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने नई दिशा ली है। निर्विरोध चुनी गई प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी और उप प्रमुख गायत्री देवी ने सोमवार की दोपहर 1 बजे पूरे विधि-विधान के साथ अपना पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण समारोह शांति एवं गरिमा के वातावरण में आयोजित हुआ।