किसानों के डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण अभियान के तहत मंगलवार को प्रखंड में 9:00 बजे से पंचायत स्तर पर शिविर लगाया गया। डोर टू डोर जाकर भी किसानों का पंजीकरण किया गया। बताया गया कि 375 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी पंजीकरण मंगलवार को किया गया है।बीडीओ मो जफर इमाम, सीओ शैलेंद्र कुमार यादव ने निरीक्षण किया।