चाचौड़ा के बाग बागेश्वर धाम मंदिर पर एकल अभियान का पांच दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग जारी है। 6 दिसंबर को एकल अभियान जागरण शिक्षा प्रभारी विकास जैन ने बताया, 5 दिसंबर से शुरू प्रशिक्षण 9 दिसंबर को समापन होगा। बनवासी एवं ऐसे क्षेत्र जहां स्कूल नही है वहां एकल अभियान जनजाति समाज के बच्चों को पंचमुखी शिक्षा से शिक्षित कर सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहा है।