नगला महाराम के पास शनिवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जसराना के कुतुकपुर निवासी भानु और राज के रूप में हुई है, जो अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को तुरंत निजी वाहन से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।