करछना: भीरपुर-भगनपुर संपर्क मार्ग का करछना विधायक ने किया शिलान्यास, ₹6.50 करोड़ की लागत से होगा मार्ग का निर्माण कार्य
बुधवार को विधानसभा करछना विधायक पियूष रंजन निषाद द्वारा 6:50 करोड रुपए की लागत से बनने वाला भीरपुर - भगनपुर संपर्क मार्ग का वैदिक मंत्र उपचार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर शीलान्यास किया। उन्होंने बताया कि कई दशक से यहां के लोगों को एक अच्छे सड़क का इंतजार था। लेकिन करछना में आजादी के बाद पहली बार कमल खिलाने पर क्षेत्र की जनता को यह सौगात मिला।