ओरमांझी: आई क्रिएट एकेडमी के शिक्षकों को हिंदी साहित्य भारती, झारखंड द्वारा किया गया सम्मानित
आई क्रिएट एकेडमी के शिक्षकों को शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हिंदी साहित्य भारती झारखंड द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर हिंदी साहित्य भारती झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शिक्षकों को समाज की नींव और राष्ट्र की प्रगति का आधार बताते हुए उनकी समर्पण भावना और योगदान की सराहना की।