हुज़ूर: भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में स्थित रोज ब्यूटी पार्लर की संचालिका के घर में घुसा नकाबपोश बदमाश, चुराई मोपेड
Huzur, Bhopal | Aug 24, 2024 शाहजहांनाबाद इलाके में स्थित रोज ब्यूटी पार्लर के संचालिका के घर घुसे नकाबपोश बदमाश ने उनकी मोपैड को चोरी कर लिया।आरोपी ने वारदात के पहले आधे घंटे तक रेकी की थी। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फरियादी ने इस मामले की शिकायत थाने में की है। आवेदन रिसीव कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।