कलान: परौर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रामगंगा नदी के मंझा घाट पर पुल बनवाने की मांग की, तहसील प्रशासन और विधायक को दिया पत्र
शाहजहांपुर जनपद के परौर क्षेत्र की जनता ने रामगंगा नदी के मंझा घाट पर पुल बनवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि रामगंगा दो दशक से ग्राम परौर के पास बह रही है लेकिन कटरी क्षेत्र की जनता को रामगंगा पर पक्का पुल नसीब नहीं हो पाया. क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसील व विधायक को पत्र लिखकर पुल बनवाए जाने की मांग की है