आगरा: आगरा में मोहर्रम को लेकर यातायात व्यवस्था रहेगी परिवर्तित, कई जगह पर वाहनों का आवागमन रहेगा बंद
Agra, Agra | Jul 15, 2024 मुहर्रम पर 17 जुलाई को शहर में निकाले जाने वाले ताजियों के जुलूसों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। इस दिन संभलकर निकलें क्योंकि कई रास्ते बंद रहेंगे। आंबेडकर पुल पर वाहन नहीं चलेंगे। इसके अलावा धूलियागंज चौैराहा, पुलिस लाइन रोड और भगवान टाकीज सर्विस रोड पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।