वारिसनगर: मथुरापुर थाना पुलिस ने शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार
वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर थाना की पुलिस ने मथुरापुर थाना कांड संख्या 97/24 के अभियुक्त शराब कारोबारी बिलट महतो का पुत्र रविंद्र कुमार 5 लीटर विदेशी शराब के साथ ग्राम सारी टोल चकमुराद थाना मथुरापुर से गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को संध्या 4 बजे अग्रिम कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने जानकारी दी।