खरगोन के मेनगांव से 1100 साइकिल यात्री राजस्थान के सांवरिया सेठ धाम के लिए धामेक यात्रा पर रवाना हुए। सुबह7 बजे इन श्रद्धालुओं को परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों नेजयकारों और पुष्पवर्षा के साथ विदाई दी। लगभग एक किलोमीटर तक 1000 से अधिक लोग विदाईदेने पहुंचे। यह यात्रा करीब 440 किलोमीटर की दूरी चार दिनमें तय करेगी। इस दौरान चार स्थानों पर पड़ाव भी होंगे।